Saturday , 7 March 2026
Home Uncategorized Respect: पचमढ़ी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट’ से नवाजा गया
Uncategorized

Respect: पचमढ़ी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट’ से नवाजा गया

पचमढ़ी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘ग्रीन

Respect: भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ITB Berlin Travel Mart में पचमढ़ी को प्रतिष्ठित Green Destinations Bronze Certificate से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान Green Destinations Foundation द्वारा दिया गया, जिसे Global Sustainable Tourism Council की मान्यता प्राप्त है। इस उपलब्धि के साथ पचमढ़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है।

विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

मध्य प्रदेश की ओर से यह सम्मान आशीष सिंह ने प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पचमढ़ी में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और यह स्थान वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा।

पर्यटन विभाग की बड़ी उपलब्धि

इस उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने खुशी जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का पर्यटन विभाग लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी को यह सम्मान मिलना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को सहेजने की दिशा में बेहतर काम कर रहा है।

कड़े मापदंडों के आधार पर मिला सम्मान

ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट के लिए फाउंडेशन द्वारा विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें देशभर के हिल स्टेशनों को कई मानकों पर परखा गया।

इनमें प्रमुख रूप से—

  • डेस्टिनेशन मैनेजमेंट
  • प्राकृतिक और दृश्य सौंदर्य
  • पर्यावरण और जलवायु संरक्षण
  • संस्कृति और परंपरा
  • सामाजिक कल्याण
  • व्यापारिक संचार

जैसे 6 विषयों पर 75 मापदंड तय किए गए थे। इन सभी मानकों पर मूल्यांकन के बाद पचमढ़ी को 10 में से 6.5 अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उसे यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Breaker: अवैध स्पीड ब्रेकर पर नगर पालिका मौन

समाजसेवी करेंगे ब्रेकर उखाड़ने का काम भाग-6Breaker: बैतूल। शहर में ठेकेदार और...

Car seized: सात मवेशियों से भरी जायलो कार जब्त

पुलिस को देखकर फरार हो गया वाहन चालक Car seized: खेड़ीसावलीगढ़। शनिवार...

Political discussion: दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में खत्म, रिटायरमेंट पोस्ट से बढ़ी सियासी चर्चा

सोशल मीडिया पर ‘रिटायरमेंट प्लान’ का वीडियो शेयर कर दिया संकेत, आगे...

Strict message: प्रदर्शन नहीं तो मैदान से बाहर: कलेक्टरों को सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश

मंत्रालय में समीक्षा बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टरों से संवाद,...