Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Accident:यात्री बस पुल से टकराई,बड़ा हादसा टला
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Accident:यात्री बस पुल से टकराई,बड़ा हादसा टला

खेड़ीसांवलीगड़(मनोहर अग्रवाल) ।बैतूल -परतवाड़ा मार्ग पर के पास सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। एक निजी बस जो डोक्या-मेंढ़ा की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर लोहापुल की रेलिंग से टकरा गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जब बस चालक ने एक बाइक को साइड देने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से बस सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई।

बस में यात्री सवार थे, जिनमें से कई को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, बस का अगला टायर पुल की रेलिंग में फंस गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खेड़ी चौकी से एएसआई प्रवीण पचौरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया । बस चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...