Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Accident: गांधीसागर फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून हादसा टला, मुख्यमंत्री सुरक्षित
Uncategorized

Accident: गांधीसागर फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून हादसा टला, मुख्यमंत्री सुरक्षित

गांधीसागर फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून

Accident: मंदसौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट एयर बैलून में सवार हुए, लेकिन तेज हवा के कारण बैलून उड़ नहीं सका। इस दौरान बैलून के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाई, वहीं सुरक्षा गार्ड्स ने ट्रॉली को संभालकर मुख्यमंत्री को सुरक्षित रखा।

मुख्यमंत्री मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ रोमांचकारी सफर पर निकल रहे थे। एक्सपर्ट्स के अनुसार हॉट एयर बैलून उड़ाने का आदर्श समय सुबह 6 से 7:30 बजे तक होता है, जब हवा स्थिर रहती है। लेकिन उस समय हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटा थी, जिसके कारण बैलून उड़ान नहीं भर पाया।

कलेक्टर अदिति गर्ग ने कहा कि एयर बैलून की सुरक्षा को लेकर सभी मानकों का पालन किया गया और किसी तरह की चूक नहीं हुई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया था। वे रात में हिंगलाज रिसोर्ट में ठहरे और क्रूज से चंबल डैम के बैकवॉटर का आनंद लिया। शनिवार सुबह उन्होंने बोटिंग की और गांधीसागर को प्राकृतिक धरोहर बताते हुए कहा— “कहां विदेश जाना? यहां सब कुछ मौजूद है।”

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...