Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: पोल से टकराई बाइक में मामा की मौत, भांजा घायल
Uncategorized

Accident: पोल से टकराई बाइक में मामा की मौत, भांजा घायल

पोल से टकराई बाइक में मामा की मौत,

Accident: बैतूल। एक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार मामा की जहां मौत हो गई वहीं भांजे घायल हो गया है। भांजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मृतक युवक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिराम पिता नेहरू अहाके उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम करपा आमला अपने 6 वर्षीय भांजे के साथ शनिवार सुबह मलाजपुर से चिचोली बाइक से जा रहा था। रास्ते में मलाजपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई जिसमें मामा और भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर युवक हरिराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था जहां जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
साथ आए परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है की युवक 8 से 10 दिनों से अपनी बहन के यहां मलाजपुर में रह रहा था और वहीं पर मजदूरी का काम कर रहा था। फिलहाल मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल बालक का चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...