Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Accident: बोलेरो-बाइक भिड़ंत में तीन की मौत
Uncategorized

Accident: बोलेरो-बाइक भिड़ंत में तीन की मौत

बोलेरो-बाइक

ग्राम चिल्लोर के पास हुआ था एक्सीडेंट

Accident: भीमपुर। बोलेरो और बाइक की भिड़ंत होने से बाइक पर सवार दो महिला सहित एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी. दूर भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिल्लौर के पास बीती रात्रि में घटित हुई।
भीमपुर जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे ने बताया कि चिल्लौर के समीपस्थ ग्राम नहरपुर निवासी अनिल वर्टी (25) अपनी बाइक पर सतोकी उइके (38)और फौंदू पंद्राम (40) दोनों महिलाओं को लेकर कालीघोड़ी जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार चिल्लौर-नहरपुर जोड़ के पास पहुंचा सामने आ रही बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। दोनों महिलाएं रिश्ते में समधन थी। बोलेरो वाहन पास के ही ग्राम कामोद निवासी सरपंच भैयालाल का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...