Thursday , 5 March 2026
Home Uncategorized Accidents: सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार — पुलिस जांच में जुटी
Uncategorized

Accidents: सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार — पुलिस जांच में जुटी

सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत

Accidents: बैतूल। जिले के नीमपानी ढाबे के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पाढर निवासी निहाल पिता अनिल बामने पैदल सड़क किनारे जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे पाढर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, मृतक निहाल ने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और मजदूरी करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक निहाल की सांसें थम चुकी थीं। परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना के समय की पूरी जानकारी नहीं है और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किस दिशा से आया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसों पर रोक के लिए सड़क सुरक्षा के उपाय जल्द किए जाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Action: अवैध रूप से शराब बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा

बेलदार मोहल्ले में दबिश, साढ़े तीन लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के...

National politics: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, नितिन नबीन बिहार से उम्मीदवार

10 राज्यों की 37 सीटों पर होंगे चुनाव, भाजपा ने 9 उम्मीदवारों...

International flights: मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

International flights: इंदौर। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इंदौर से...

Weather: मध्यप्रदेश में एक्सट्रीम वेदर से बढ़ा खतरा, 2025 में 500 से ज्यादा मौतें

CSE की ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2026’ रिपोर्ट में खुलासा, अप्रैल–मई में...