Saturday , 27 July 2024
Home राजनीती PM Candidate – कमलनाथ ने 2024 के लिए घोषित किया PM कैंडिडेट 
राजनीती

PM Candidate – कमलनाथ ने 2024 के लिए घोषित किया PM कैंडिडेट 

भारत जोड़ों इतिहास की सबसे लम्बी पद यात्रा

नई दिल्ली – PM Candidate – 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से कई विपक्षी नेता प्रधानमंत्री के लिए अपने आपको दावेदार घोषित कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को 2024 के लिए पीएम केंडिडेट घोषित कर दिया है। इससे राजनैतिक हल्कों में यह तय माना जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ 2024 में विपक्ष संगठित नहीं हो पाएगा और कई खेमों और ग्रुपों में चुनाव लड़ेगा। जिसका सीधा-सीधा फायदा भाजपा को मिलना निश्चित लग रहा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए ईमेल इंटरव्यू में कमलनाथ ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रही भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी की तारीफ की है। इंटरव्यू में कमलनाथ ने कहा कि दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं जो किसी को भी सत्ता में बैठाती है।

Also Read – Uma Bharti News – उमा भारती बोली भगवान राम और हनुमान बीजेपी के कार्यकर्ता नही

पार्टी को धोखा देने वालों की अब पार्टी में जगह नहीं(PM Candidate)

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि संगठन को धोखा देने के बाद पार्टी में गद्दारों के लिए कोई जगह नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में वापसी की कोई संभावना है? इस पर कमलनाथ ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन जिन गद्दारों ने पार्टी को धोखा दिया। इसके कार्यकर्ताओं का विश्वास तोड़ा, उनके लिए संगठन में जगह नहीं है।

प्रदेश में भाजपा से सत्ता हासिल करने की कोशिश करेंगे(PM Candidate)

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा किसी भी मुख्यमंत्री को बदल सकती है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोगों ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में संगठन में बदलाव की पहल की जाएगी। मध्य प्रदेश में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भाजपा से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Also Read – Bike Rider Ka Video – ऊँची पहाड़ी पर बाइक लेकर पंहुचा शख्स, देखने वाले हो गए हैरान  

एमपी में लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना(PM Candidate)

मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर किए जा रहे आंदोलनों को लेकर भी कमलनाथ ने बड़ी बात कही। कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

Source – Internet

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BJP Congress – कमलनाथ को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

भाजपा ने कमलनाथ पर लगाए आमला की उपेक्षा करने के आरोप, कांग्रेस...

CMHO Ko Stay – मंच से सीएम ने हटाया वो CMHO स्टे लाया

सीएमएचओ को सस्पेंड के आदेश पर मिला स्टे CMHO Ko Stay –...