Sunday , 3 May 2026
Home Uncategorized Admission process: MP कॉलेज एडमिशन 2025: 15 मई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Uncategorized

Admission process: MP कॉलेज एडमिशन 2025: 15 मई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

MP कॉलेज एडमिशन 2025: 15 मई

नया पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर जारी

Admission process: भोपाल | मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 10 मई से पहले घोषित किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 15 मई 2025 से शुरू होने जा रही है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए गए हैं। MP Online पोर्टल की जगह एक नया पोर्टल पंजीयन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। विद्यार्थियों को अपने पंजीयन के लिए इसी नए पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा।

कॉलेज चलो अभियान के तहत प्रवेश व्यवस्था

प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से “कॉलेज चलो अभियान” चलाया जा रहा है, जिससे छात्रों को कॉलेज में प्रवेश में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी प्रवेश संबंधी समस्याओं का समाधान करने में विभाग और विद्यार्थियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।

निगरानी और पारदर्शिता के लिए खास व्यवस्था

प्रत्येक नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे दैनिक रिपोर्ट अतिरिक्त संचालक को भेजें। वहीं, संभागीय स्तर पर अतिरिक्त संचालक आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगे ताकि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।

ऑनलाइन काउंसलिंग और हेल्पलाइन सेवा

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था भी की गई है। छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर विभिन्न कॉलेजों में सीट प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-890-8399 और हेल्पलाइन नंबर 80000-63632 जारी किए हैं, जहाँ विद्यार्थी किसी भी प्रवेश संबंधी समस्या पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...