Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Alert: मध्यप्रदेश में फिर तेज बारिश के आसार, 10 जिलों में अलर्ट
Uncategorized

Alert: मध्यप्रदेश में फिर तेज बारिश के आसार, 10 जिलों में अलर्ट

मध्यप्रदेश में फिर तेज बारिश के आसार

Alert: भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।

10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरुवार को खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल और इंदौर में रिमझिम फुहारें पड़ सकती हैं।

12 जिलों में बुधवार को बरसे मेघ

बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई।

  • इंदौर, उज्जैन और श्योपुर में आधा इंच तक पानी गिरा।
  • सागर, शाजापुर, मंदसौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, खरगोन और रतलाम में हल्की बारिश हुई।
  • भोपाल में दिनभर धूप रही, लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

लो प्रेशर एरिया देगा और पानी

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को एक मानसून ट्रफ प्रदेश के बीच से गुजरी। साथ ही बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर एरिया का असर भी अगले कुछ दिनों में दिखेगा। इसके चलते कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

इस सीजन की बारिश का आंकड़ा

  • अब तक प्रदेश में 35.6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 29.2 इंच थी।
  • इस हिसाब से इस बार अभी तक 6.7 इंच अधिक बारिश हो चुकी है।
  • प्रदेश की औसत सामान्य बारिश 37 इंच है। यानी अब तक 97% बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।
  • सिर्फ 1.1 इंच और बारिश होते ही इस सीजन का औसत पूरा हो जाएगा।
  • पिछले साल प्रदेश में 44 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई थी।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...