Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Appreciate: छात्राओं को बाढ़ से बचाकर शिक्षकों ने घर पहुंचाया
Uncategorized

Appreciate: छात्राओं को बाढ़ से बचाकर शिक्षकों ने घर पहुंचाया

छात्राओं को बाढ़

पालकों और ग्रामीणों ने की सराहना

Appreciate: बैतूल। विगत दिनों शिक्षकों की सतर्कता और तत्परता के चलते अप्रिय घटना घटित होने से बच गई। जिससे बच्चे व पालकों ने राहत की सांस लेकर स्कूल पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान करते हुए बच्चों को घर पहुंचने पर उसकी आंखों से आंसू झलक उठे। मंगलवार शाम ढोंडवाड़ा स्कूल की छात्र-छात्राएं नियत समय पर स्कूल बंद होने पर अपने गांव सावंगा और सेलगांव के लिए निकले। रास्ते में हल्की बारिश हो रही थी इसलिए बच्चे घर रवाना हो गए लेकिन करंजी नाले के ऊपरी हिस्से में अचानक तेज होने के कारण नाले के रपटे पर से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके कारण बच्चे लेट होने के चलते पालकों व ग्रामीणों ने शिक्षकों से तत्काल संपर्क किया।


शिक्षकों ने संवेदनशीलता दिखाता हुए संस्था के वरिष्ठ कैलाश पवार व मदनलाल डढोरे ने नाले पर पहुंचकर चौ पहिया वाहन की व्यवस्था कर दूसरे सुरक्षित रास्ते से बच्चों को सकुशल घर तक पहुंचाया। बच्चों को घर सकुशल देखकर पलकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिक्षकों के इस प्रयास की सभी ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षकों का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय पहल है। शिक्षकों की इस साहसिक पहल पर पालक शिक्षक संघ के सदस्यों ने स्वागत किया इस दौरान प्राचार्य मीना डंडारे, प्रीति बाला माकोड़े, अशोक कुमार इवने, कैलाश पवार, हेमलता चौधरी, योगेन्द्र कुमार मेहरा, डॉ.कलावती हारोड़े, महेन्द्र पंवार, आशा अरोरा, राजेन्द्र कुमार बेले, शारदा माथनकर, जाग्रति भावसार, पूनम काले, अजीत बारंगे, जयदेव डोंगरे, मदनलाल डढोरे, होसीलाल उइके, अशोक कुमार पवार, राजु गंगारे, संदीप पांडे, सुभाष सातनकर, विनीता ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...