Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Assault:  तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बोला जोरदार हमला
Uncategorized

Assault:  तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बोला जोरदार हमला

तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस

Assault: छिंदवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने छिंदवाड़ा में तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों द्वारा बनाई गई पार्टी है और महात्मा गांधी भी इसके अंत के पक्ष में थे। आज जनता इसे एक-एक राज्य से समाप्त कर रही है।

खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसने कभी अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को जितना अधिक मजबूत बनाया जाएगा, राष्ट्र उतना ही अधिक सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौतियों से निपटने में सक्षम बताते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का व्यवहार, चरित्र और कार्य जनता में भाजपा की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला होना चाहिए।

प्रवास के दौरान महिला कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष को राखी बांधी। खंडेलवाल ने इसे भाई-बहन के सम्मान और विश्वास का त्योहार बताते हुए सभी बहनों के सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...