Monday , 20 April 2026
Home Uncategorized Attack: बेटा लिफ्ट में फंसा तो पिता को आया अटैक
Uncategorized

Attack: बेटा लिफ्ट में फंसा तो पिता को आया अटैक

बेटा लिफ्ट में फंसा

जनरेटर चालू कराने दौड़े तभी गिर गए जमीन पर

Attack: भोपाल(ई-न्यूज)। एक बच्चा लिफ्ट में था तभी अचानक लाइट चली गई। बच्चे के लिफ्ट में फंसने पर पिता जनरेटर चालू करने के लिए दौड़े तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना भोपाल के मिसरोद में कल देर रात घटी। यहां एक कॉलोनी में लाइट जाने से 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देखकर उसके पिता को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी आमोद शर्मा ने बताया कि घटना रॉयल फार्म विला कॉलोनी में रात करीब 11 बजे की है। यहां ऋ षि भटनागर (51) परिवार के साथ टॉवर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद ऋ षि टहलने नीचे आए थे। उनके साथ 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था। थोड़ी देर बाद उन्होंने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए। देवांश जैसे ही लिफ्ट में पहुंचा, अचानक कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया।


बेसुध होकर गिरे पिता


पुलिस ने कहा- बेटे को लिफ्ट में फंसा देख ऋ षिराज घबरा गए। वे गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। इसी दौरान उन्हें तेज घबराहट हुई और वे बेसुध होकर गिर पड़े। कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे के करीब तीन मिनट बाद कॉलोनी में बिजली बहाल हुई। लिफ्ट भी चालू हो गई और देवांश बाहर निकल आया। ऋ षि इंश्योरेंस के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हर्षित 16 साल का है। पत्नी प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। जांच अधिकारी शर्मा के मुताबिक, प्राथमिक तौर पर मामला आकस्मिक मृत्यु का बताया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...