Home बैतूल आस पास Betul Accident News – ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 40 घायल, 5 गंभीर
बैतूल आस पास

Betul Accident News – ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 40 घायल, 5 गंभीर

Betul Accident News – बैतूल – जिले के भीमपुर विकासखंड में आने वाले ग्राम डोडाजाम के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार 40 लोग घायल हो गए इनमें चार को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के धारणी, चिचोली समेत अन्य गांवों के लोग भैंसदेही के गुप्तवाड़ा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सोमवार सुबह जा रहे थे।

भीमपुर के कुनखेड़ी, डोडा जाम के पास सुबह करीब चार बजे ट्रैक्टर चालक रास्ता भटक गया। वह ट्रैक्टर को भैंसदेही मार्ग के बजाय उत्तरी घाट की ओर ले गया। घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग घायल हो गए। जैसे तैसे डायल 100 को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

Also Read – Patwari News – पटवारियों पर की कार्यवाही को निरस्त करने की मांग

मोहदा चौकी प्रभारी संतोष टेकाम ने बताया कि धारणी महाराष्ट्र के लगभग  40 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गुप्तवाड़ा स्थित देव स्थल दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। भीमपुर से कुनखेड़ी डोडा जाम के उत्तरी घाट में हादसा हुआ है।

भीमपुर से करीब 35 किमी की दूरी होने और मोबाइल का कवरेज भी मौके पर नहीं था। हादसे में महाराष्ट्र के धारणी समेत अन्य जगह के लोग घायल हुए हैं। घायलों में काबू बाई पति रामकिशन भिलवाकर 45 वर्ष,  लखभाय पति मोहन कासडेकर उम्र 35 वर्ष, सुगंती पति बापूराव जाम्बेकार ,भूजीलाल ठिकारे , काल्या भैयालाल भिलावकर ,रविन्द्र रामलाल कडेकर ,  राजेन्द्र रामलाल  उम्र 8 वर्ष, सुमन पति रामलाल,  रमेश पिता लालजी सिलेकार, सुन्दर बाई पति हिरालाल ,हीरा पति लच्छू सेलेकर, चंद्रा बाई सैलेकर, करीना  छोटेलाल ,सलिता रमेश, सचिन रामा,  चरकाय बाई पति रामचन्द्र पाठक, अकला बाई मंशाराम पिता गंगाराम, सुन्दर बाई गंगाराम, ओमप्रकाश रामा,  शिकारी ओमकार, लक्ष्मन सोमा, रामा सोना, लखन लाल, रामचन्द, सुंदा बाई, वैष्णवी मुकेश दो साल, बुंदिया बाई, बेबी बाई, शांति बाई और प्यारे लाल घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर भैंसदेही विधायक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों और अन्य लोगों से इलाज के बारे में बात की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News – थैली मेरी सहेली पोस्टर का किया विमोचन

Betul News – बैतूल – महावीर इंटरनेशनल बैतूल संकल्प द्वारा विश्व पर्यावरण...

Swimming Championship – नीमच में है राज्य स्तरीय स्विमिंग चैम्पियनशिप

Swimming Championship – बैतूल – मध्यप्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 51...

Betul News – जन्मदिन पर स्व. विनोद डागा को किया याद

Betul News – बैतूल – पूर्व विधायक एवं जिले के लोकप्रिय कांग्रेस...