Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul Fire News – पशुओं के बाड़े में आग से 2 बैल जिंदा जले, 2 झुलसे
बैतूल आस पास

Betul Fire News – पशुओं के बाड़े में आग से 2 बैल जिंदा जले, 2 झुलसे

मुलताई Betul Fire News क्षेत्र के सोमगढ़ में बीती रात एक खेत में बने पशुओं के बाड़ेे में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे कि दो बैल जिंदा जल गए, वही दो बैल बुरी तरह झुलस गए हैं। आगजनी की इस घटना में किसान को लगभग डेढ़ से 2 लाख रु. का नुकसान हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमगढ़ में राखी पुत्र शामराव धुर्वे का खेत है।

ये भी पढ़ें – हेमंत खंडेलवाल पहुंचे कथा स्थल प्रांगण में, श्रद्धालुओं को किया नाश्ता वितरित

खेत में पशुओं को बांधने का बाड़ा बना हुआ है। बीती रात उन्होंने अपने 4 मवेशी इस बाडे में बांधे थे, जिसके बाद में खेत में गेहूं की सिंचाई करने चले गए। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उनके बाड़े में आग लग गई। पूरा बड़ा आग से जलकर खाक हो गया। दो बैल जिंदा जल गए एवं दो बैल बुरी तरह झुलस गए हैं। आगजनी की घटना में उन्हें दो लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बाडे के अंदर कृषि उपकरण भी रखे थे, वह भी जलकर खाक हो गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...