Thursday , 25 July 2024
Home बैतूल आस पास Betul Accident News – अज्ञात वाहन की टक्कर से 1 की मौत, 1 घायल
बैतूल आस पास

Betul Accident News – अज्ञात वाहन की टक्कर से 1 की मौत, 1 घायल

बाईक को टक्कर मारने के बाद फरार हुआ वाहन

खेड़ी सांवलीगढ़ – Betul Accident News – आज सुबह ताप्ती घाट में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो सगे भाइयो में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्तजानकारी के अनुसार केरपानी निवासी संदीप इवने पिता विष्णु इवने एवं उसका छोटा भाई दिलीप इवने बाइक पर सवार होकर प्रतिदिन की तरह आज सुबह भी खेड़ी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन ताप्ती घाट में काली मंदिर के करीब मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

Betul Accident News – अज्ञात वाहन की टक्कर से 1 की मौत, 1 घायल

टक्कर में बाइक चला रहे बड़े भाई संदीप इवने की मौके पर मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही खेडी चौकी से प्रधान आरक्षक संतोष मालवीय, सैनिक महादेव कनाठे घटना स्थल पर पहुँचे और 108 को फोन लगाकर घायल और मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ गंभीर रूप से घायल दिलीप इवने उपचार किया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गयी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News : नाबालिग के दुष्कर्मी चाचा को 20 साल की सजा

न्यायालय ने आरोपी को 11 हजार का किया अर्थदण्ड Betul News –...

Kisan Yojana : किसानों को मिलेगा ऑनलाइन योजनाओं का लाभ

कृषि विभाग की अभिनव पहल Kisan Yojana – बैतूल – कलेक्टर एवं...

Vote Count – त्रि-स्तरीय अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना : कलेक्टर

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को मतगणना प्रक्रिया से कराया अवगत, व्यवस्था से...

Betul News | ग्रामीणों ने पकड़ी गौवंश से भरी पिकअप

दो आरोपियों पर पुलिस ने किया केस दर्ज Betul News – मुलताई...