Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Betul news: हार्ट अटैक आने से टैंकर चालक की मौत
Uncategorized

Betul news: हार्ट अटैक आने से टैंकर चालक की मौत

हार्ट अटैक आने

गुजरात से मोरबी महाराष्ट्र जा रहा था चालक

Betul news:बैतूल। एक ट्रक चालक टैंकर लेकर गुजरात से मोरबी महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। आज बैतूल जिले की सीमा में अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान खलील खान उम्र 45 वर्ष निवासी बादनी गांव, तहसील ब्यावर, जिला अजमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।


अचानक सीने में उठा था दर्द


जानकारी के अनुसार खलील खान बुधवार रात बैतूल के पास एक ढाबे पर विश्राम हेतु रुके थे। गुरुवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने ढाबे पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई। खलील को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


परिजनों को दी थी सूचना


अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है। शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके देर रात तक बैतूल पहुंचने की संभावना है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। खलील खान अपने पिता हेमा खान के साथ परिवार के मुखिया थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। उनके असमय निधन से गांव और परिवार में शोक की लहर है।


ढाबे पर खड़ा है टैंकर


खलील जिस टैंकर को चला रहे थे, वह फिलहाल ढाबे पर खड़ा है। टैंकर मालिक को गुजरात में सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस ने वाहन की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। फिलहाल मृतक के शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...