Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Betul news: रेलवे गेट के पास गड्ढे में मिले युवक की मौत
Uncategorized

Betul news: रेलवे गेट के पास गड्ढे में मिले युवक की मौत

रेलवे गेट के पास गड्ढे में मिले

Betul news:बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम परमंडल रेलवे गेट के बाजू में बने एक गड्ढे में युवक अचानक गिर गया जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पिता कारू बनखेडे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम परमंडल थाना मुलताई मानसिक रूप से कमजोर था जो कहीं भी चला जाता था। बुधवार राजू ग्राम परमंडल के पास रेलवे ट्रैक के बाजू में स्थित गड्ढे में अचानक गिर गया जब आसपास के लोगों ने राजू को गड्ढे में घायल हालत में पढ़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को गंभीर हालत में पहले मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राजू को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया जहां राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं परिजनों ने जानकारी देते हो बताया है की राजू की मानसिक हालत काफी समय से ठीक नहीं है जो घर से बिना बताए कहीं भी चला जाता था। हमें सूचना मिली थी कि परमंडल रेलवे गेट के बाजू में स्थित ट्रैक के पास गड्ढे में राजू घायल हालत में पड़ा हुआ है जिसे हम गंभीर हालत में मुलताई ले गए और उसके बाद जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव का गुरुवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...