Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Betul news:पहाड़ी से अचानक निकली आग, लोगों में मचा हड़कंप
Uncategorized

Betul news:पहाड़ी से अचानक निकली आग, लोगों में मचा हड़कंप

खनिज विभाग बोला जांच के बाद पता चलेगा कि हकीकत क्या है?

खेड़ीसांवलीगढ़ (मनोहर अग्रवाल) एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर खेड़ी-परतवाड़ा मार्ग पर स्थित प्राचीन मां काली के मंदिर के पीछे की पहाड़ी से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। यह नज़ारा सबसे पहले कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने देखा।

देखे वीडियो

यात्रियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी खेड़ी बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को दी। इसके बाद बैतूलवाणी संवाददाता मौके पर पहुंचे और उस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया।

जानकारी मिलने के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर भगवंत कुमार नागवंशी से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह आग किसी रासायनिक पदार्थ, जैसे फॉस्फोरस या सल्फर के कारण हो सकती है या और भी कोई कारण हो सकते। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सही कारण की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर जिज्ञासा और डर दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। चूंकि यह पहाड़ी प्राचीन धार्मिक स्थल के पास है, इसलिए लोग इसे एक रहस्यमयी घटना मान रहे हैं। प्रशासन की टीम जल्द ही मौके पर जांच करेगी ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...