Tuesday , 3 February 2026
Home Active Betul News | एसिड पीने से बुजुर्ग महिला की मौत
Activeबैतूल आस पास

Betul News | एसिड पीने से बुजुर्ग महिला की मौत

मानसिक रूप से बीमार थी महिला

Betul Newsबैतूल एक मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला ने एसिड पी लिया था। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी पति मुन्नालाल गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी बागडोना सारणी 25 तारीख को सुबह घर में महिला ने अचानक ही एसिड पी लिया था। जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो परिजन महिला को गंभीर हालत में सारणी डब्लूसीएल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर महिला का प्राथमिक उपचार कर महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था। महिला को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां पर महिला का उपचार चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने बताया है की बुजुर्ग महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिसका इलाज चल रहा था। फिलहाल बुजुर्ग महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...