Thursday , 19 June 2025
Home Active Betul News | पागल कुत्ते ने 10 से 12 लोगों को काटा
Activeबैतूल आस पास

Betul News | पागल कुत्ते ने 10 से 12 लोगों को काटा

Betul News | Mad dog bit 10 to 12 people

दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Betul News – बैतूल। एक पागल कुत्ते ने अलग-अलग जगह पर 10 से 12 लोगों को काट लिया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब मुलताई क्षेत्र के खड़ली बाज़ार और उसके आसपास के कई गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया और गांव के लोगों पर अचानक ही हमला कर दिया और अपने दातों से लोगों को काट दिया। इस हमले में गांव के करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं जिसमें जगदीश उइके उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खेड़ली बाजार और मानिक उमराव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कुजबा तहसील मुलताई पागल कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

पागल कुत्ते के हमले के बाद दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में परिजनों ने मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल जगदीश उइके ने जानकारी देते हो बात है कि मैं सुबह शौच के लिए गया हुआ था। तभी अचानक उस पागल कुत्ते ने मेरे ऊपर हमला कर दिया ऐसे ही आसपास के गांव के लोगों पर भी उस पागल कुत्ते ने हमला किया है जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल दोनो घायलो को जिला अस्पताल बैतूल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है वही बाकी अन्य घायलों ने प्राइवेट में अपना इलाज करवाया है घायलों में महिला पुरुष दोनों शामिल।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Accident:अंडरब्रिज पर बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर

बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, दो कारें भी चपेट में...

Viral video:बैतूल में पति से बात करने पर बवाल

महिला ने युवती को बीच चौराहे पर पीटा बैतूल:जिले के लल्ली चौक...

Transfer:बैतूल पंचायत सचिवों का हुआ तबादला

जिला पंचायत ने जारी किए आदेश बैतूल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन...

Transfer:बैतूल जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का स्थानांतरण

प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी बैतूल :जिले के मुख्य...