Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Camp: लीडरशिप डेव्हलपमेंट कैंप में शामिल हुए दिग्गी राजा
Uncategorized

Camp: लीडरशिप डेव्हलपमेंट कैंप में शामिल हुए दिग्गी राजा

लीडरशिप डेव्हलपमेंट कैंप में शामिल

सभी मोर्चा, संगठनों के पदाधिकारियों से की चर्चा

Camp: बैतूल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कुछ घंटों के लिए बैतूल जिले में आए। भोपाल से सीधे भैंसदेही आकर वे मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित लीडरशिप डेव्हलपमेंट प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। शिविर के आयोजक एवं मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामू टेकाम ने बताया कि पहली बार भैंसदेही विकासखंड मुख्यालय पर ऐसा शिविर आयोजित किया गया है।

शिविर में राऊंड टेबल पर दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। दिग्विजय सिंह ने नेतृत्व विकास पर सारगर्भित भाषण दिया और इसे कांग्रेस पार्टी के लिए जरूरी बताया। उनका मानना है कि ऐसे शिविरों से कार्यकर्ता शिक्षित एवं प्रोत्साहित दोनों होंगे। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के बाद दिग्विजय सिंह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भैंसदेही क्षेत्र के एवं जिले के अन्य स्थानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की। श्री सिंह इसके उपरांत बैतूल होते हुए भोपाल रवाना हुए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...