Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Chat: सोनम के चैट आए सामने,लिखा राजा पास आ रहा है मुझे पसंद नहीं
Uncategorized

Chat: सोनम के चैट आए सामने,लिखा राजा पास आ रहा है मुझे पसंद नहीं

सोनम के चैट आए सामने,लिखा राजा

शादी के कुछ दिन बाद ही बना लिया था हत्या का प्लान, चैट्स ने खोले चौंकाने वाले राज

Chat: इंदौर: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि उनकी पत्नी सोनम ने शादी के महज तीन दिन बाद ही हत्या की योजना बना ली थी। बताया जा रहा है कि यह योजना सोनम और उसके करीबी राज कुशवाहा के बीच हुई बातचीत में सामने आई है।

चैट्स के अनुसार, सोनम ने राज से यह कहा था कि उसे राजा का पास आना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। शादी के बाद ही वह उससे दूरी बनाने लगी थी। इसके चलते दोनों ने एक लंबी यात्रा की योजना बनाई और मेघालय का रुख किया। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ने जानबूझकर घटना के लिए दूर की जगह को चुना था ताकि शक न हो।

जानकारी के अनुसार, राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। इसके बाद 20 मई को दोनों मेघालय के लिए रवाना हुए और 23 मई को राजा के लापता होने की खबर आई। बाद में 2 जून को राजा का शव मेघालय के सोहरा क्षेत्र की एक गहरी खाई में पाया गया। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि राजा की हत्या तेज धारदार हथियार से की गई थी। फिलहाल सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और उसे मेघालय पुलिस शिलॉन्ग ले जा रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...