Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Collision: अज्ञात वाहन की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल
Uncategorized

Collision: अज्ञात वाहन की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर में पिता की मौत

Collision: बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम नीमपानी के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक को अचानक जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं पुत्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मृतक पिता के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं घायल 13 वर्षीय पुत्र का उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील उदासी उम्र 40 वर्ष निवासी गौठान थाना कोतवाली अपने 13 वर्षीय पुत्र सोनू उदासी के साथ मंगलवार रात अपनी पत्नी रुबीना उदासी को अपने परिजनों के यहां ग्राम देसावादी लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ग्राम नीमपानी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अचानक जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में पाढर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पिता सुनील उदासी की इलाज के दौरान मौत हो गई वही पुत्र सोनू उदासी की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज जारी।
मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है की मृतक सुनील उदासी हलवाई का काम करता था। मंगलवार रात 8 बजे के करीब दोनों पिता और पुत्र ग्राम देसवाड़ी अपने परिजनों के यहां पत्नी को लेने के लिए जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमे इलाज के दौरान सुनील उदासी की पाढर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं बेटा सोनू उदासी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है जिसका पाढर अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल मृतक के शव का बुधवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...