Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Compensation: बैतूल-खंडवा मार्ग के लिए अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू
Uncategorized

Compensation: बैतूल-खंडवा मार्ग के लिए अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू

बैतूल-खंडवा मार्ग के लिए अधिग्रहण की

किसानों को दिया जाएगा दोगुना मुआवजा

Compensation: बैतूल। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बैतूल से खंडवा के बीच नई टू-लेन सडक़ के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैतूल से रोशनी खंडवा तक सडक़ बनाई जाएगी, जिसमें हीवरखेड़ी से गौनीघाट तक 10 किमी. और भैंसदेही क्षेत्र में 50 किमी. का मार्ग निर्माण होगा। कुल 89 किलोमीटर सडक़ का निर्माण होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें किसानों को दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। अनुमान है कि इस चरण में बैतूल में 10 किमी. सडक़ के लिए अधिग्रहण किए जाने वाली जमीन को लेकर लगभग चार करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी कर दी गई है। जल्द ही इस परियोजना के लिए टेंडर और प्रकाशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
इस निर्माण कार्य के लिए 260 खसरों की भूमि अधिग्रहण की जाएगी, जिसमें सरकारी और निजी जमीन दोनों शामिल हैं। इससे संबंधित किसानों को चिन्हित किया जा चुका है। कुल मिलाकर 42 हेक्टेयर जमीन इस परियोजना में जाएगी। यह टू-लेन सडक़ भैंसदेही क्षेत्र में लगभग 50 किलोमीटर तक फैली होगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सडक़ सुविधा और आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसके पूर्ण होने के बाद बैतूल से खंडवा तक का सफर काफी आसान और तेज़ हो जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...