Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Threat: तिलक लगाने पर आसिम ने दी गोली मारने की धमकी
Uncategorized

Threat: तिलक लगाने पर आसिम ने दी गोली मारने की धमकी

तिलक लगाने पर आसिम ने दी गोली

चांटा मारने के विरोध में हिन्दु संगठनों ने घेरा थाना

Threat: रतलाम(ई-न्यूज)। हिन्दु जागरण मंच के नेता को तिलक लगाने पर आसिम कुरैशी ने चांटा मारा और गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह मुस्लिम मोहल्ला है यहां पर मत आना। घर में पिस्टल रखी है गोली मार दूंगा। घटना के बाद हिन्दु संगठनों ने थाने घेर लिया है। घटना कल शाम 5.45 बजे की है। मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने जावरा सिटी थाने का घेराव कर दिया। ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हंगामे के देखते हुए यहां 6 थानों की फोर्स तैनात की गई है। जावरा सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। मौके पर जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, सीएसपी दुर्गेश आर्मों पहुंचे।


आरोपी पर दर्ज किया मामला


जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आसिम पिता सलीम कुरैशी निवासी मुगलपुरा समेत उसके पिता, मां व बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


मुस्लिम मोहल्ले में आने को लेकर विवाद


हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर का जावरा के मुगलपुरा में नमकीन दुकान में काम करते है। शुक्रवार शाम 5.45 बजे क्षेत्र का आसिम पिता सलीम कुरैशी कारखाने पर आया। सूरज महावर को कहा कि तिलक लगाकर क्यों आता है? यह मुस्लिम मोहल्ला है। इस बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी ने पहले चांटा मारा। फिर धक्का दे दिया। वीडियो में दो महिलाएं भी दिख रही है।


8 दिन पहले जेल से बाहर आया आरोपी


आरोपी आसिफ कुरैशी 8 दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है। बताया जाता है कि जब जेल से बाहर आया था तब भी इसका जमकर स्वागत सत्कार हुआ था। आतिशबाजी की गई थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।


अब तिलक लगाकर प्रदर्शन करेगा सर्व हिंदू समाज


घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज के लोग शनिवार को सुबह 11 बजे घंटाघर चौराहे पर तिलक लगाकर प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। उसका मकान भी ढहाया जाए। समाज के लोग सीएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को चेतावनी देंगे। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...