Tuesday , 24 March 2026
Home Uncategorized Crime news:नाबालिग का दुष्कर्मी आरोपी गिरफ्तार
Uncategorizedबैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Crime news:नाबालिग का दुष्कर्मी आरोपी गिरफ्तार

बहला फुसलाकर ले गया था अलीगढ़

बैतूल। बैतूल बाजार पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को बैतूल के सोनी लॉज के पास से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का आज जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उसके बाद न्यायालय पेश किया गया है।

बैतूल बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च 2024 में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की एक नाबालिक को बहला फुसलाकर कर आरोपी मुकेश गिरवा सिंग निवासी ग्राम बुडासी बुलंदशहर अपने साथ अलीगढ़ लेकर चला गया था जहां पर उसने नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया।

नाबालिग के परिजनों ने बैतूल बाजार थाने में इसकी शिकायत की थी जिसके बाद बैतूल बाजार पुलिस द्वारा नाबालिक की तलाश की जा रही थी। एक माह पहले पुलिस को सूचना मिली थी की नाबालिक अलीगढ़ में है जिसके बाद पुलिस ने अलीगढ़ से नाबालिक को दस्तयाब किया था और आरोपी मौके से फरार हो गया था।

बैतूल बाजार पुलिस को फिर सूचना मिली कि आरोपी बैतूल में कोठी बाजार स्थित सोनी लाज के पास घूम रहा है इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसका बुधवार जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है और उसके बाद न्यायालय पेश किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Major Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: DA 58% हुआ, युवाओं के लिए नई योजना और AI मिशन शुरू

Major Decisions:: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट...

Relief: होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज

सप्लाई में राहत की उम्मीद Relief: नई दिल्ली। एलपीजी की सप्लाई को...