Wednesday , 24 July 2024
Home बैतूल आस पास Tendue Ka Hamla – तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत व्याप्त
बैतूल आस पास

Tendue Ka Hamla – तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत व्याप्त

Tendue Ka Hamla – भौंरा(यशवंत चौरे) – जिले में इन दिनों मवेशियों की शिकार की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। पहले आमला ब्लाक के ग्रामों में एक बछिया पर हमला हुआ। इसके बाद अब सारनी रेंज के ग्राम कुंडी में भी एक बछड़े के शिकार की घटना सामने आई है। कुछ लोग इसे तेंदुआ का शिकार करना बता रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह शिकार तेंदुए ने ही किया। वन विभाग और ग्रामीणों को सिर्फ पगमार्क ही मिले हैं। बछड़े का शिकार होने के बाद उसके मालिक को मुआवजा देने के लिए वन विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। पशु मालिक को करीब 8 हजार रुपए मुआवजा वन विभाग की ओर से दिया जाएगा।  

ग्रामीणों में दहशत व्याप्त | Tendue Ka Hamla

सारनी एसडीओ अनादी बिधोलिया ने बताया कि एसटीआर का बफर जोन होने से बैतूल जिले के शाहपुर-भौंरा क्षेत्र में हिंसक वन्य प्राणियों की मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं किसी वन्य प्राणी के नजर आने की सूचना मिल रही है। शनिवार सुबह भी ऐसी ही एक जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक एक बछड़े का किसी वन्य प्राणी ने शिकार कर लिया है।

Also Read – Betul News – विशालकाय वृक्षों के साथ निकली अनूठी पदयात्रा

आधा हिस्सा खा लिया बछड़े का | Tendue Ka Hamla  

ग्राम पंचायत कुण्डी के अंतर्गत ग्राम कामठी में किसी जंगली जानवर ने गाय के बछड़े का शिकार कर लिया है। ग्रामीण विशाल चौरे ने बताया कि गांव के पास से खेत में अंजेश चौरे की गाय के बछड़े को आज सुबह देखा तो पाया कि बछड़े का किसी जंगली जानवर ने शिकार कर लिया है। साथ ही उसका आधा से अधिक हिस्सा खा लिया है। उन्होंने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। मौके पर वन्य प्राणी के पगमार्क भी मिले हैं।

Also Read – Betul News – दुकानदारों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन, अतिक्रमण हटाए जाने से दुकानदार हुए प्रभावित

तेंदुए के हमला करने की नहीं हुई पुष्टि | Tendue Ka Hamla

इसके बाद ग्रामीणों ने सारणी रेंज के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।गौरतलब है कि एसटीआर से लगा हुआ होने के कारण यहां आए दिन एसटीआर से निकलकर टाइगर आदि पहुंच जाते हैं। पिछले दिनों एक मगरमच्छ की भी काफी दिनों तक क्षेत्र में दहशत रही थी।

इस मामले में सारनी रेंजर अमित साहू ने बताया कि क्षेत्र सर्चिंग की जा रही है।जिस तरह शिकार हुआ है।वह तेंदुए का हमला लग रहा है।क्योंकि गांव के करीब बड़े जानवर इस तरह हमला नही करते। मौके पर टीम भेजी गई है, जो शिकार की जांच कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News : नाबालिग के दुष्कर्मी चाचा को 20 साल की सजा

न्यायालय ने आरोपी को 11 हजार का किया अर्थदण्ड Betul News –...

Kisan Yojana : किसानों को मिलेगा ऑनलाइन योजनाओं का लाभ

कृषि विभाग की अभिनव पहल Kisan Yojana – बैतूल – कलेक्टर एवं...

Vote Count – त्रि-स्तरीय अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना : कलेक्टर

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को मतगणना प्रक्रिया से कराया अवगत, व्यवस्था से...

Betul News | ग्रामीणों ने पकड़ी गौवंश से भरी पिकअप

दो आरोपियों पर पुलिस ने किया केस दर्ज Betul News – मुलताई...