Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Death: भांजे की सगाई में जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत
Uncategorized

Death: भांजे की सगाई में जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

भांजे की सगाई में

देड़पानी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर

Death: बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम देड़पानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई है। दोनों भांजे की सगाई में शामिल होने जा रहे थे। दोनों भाइयों की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल लाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। दोनों ही शवों का आज पीएम कर परिजनों को सौंप दिये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरालाल पिता हरिचरण गोहे उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम उमरी थाना गंज अपने भाई जुंगी पिता शिवचरण गोहे उम्र 70 वर्ष के साथ बाइक से अपने भांजे की सगाई में शामिल होने के लिए ग्राम कुकरू खामला जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम देडपानी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों ही भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद जब राहगीरों ने दोनों ही घायलों को घायल हालत में रोड पर पड़ा हुआ देखा तो इनको पहले ग्राम खामला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जिसके बाद हालत गंभीर होने पर दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों ही भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि हीरालाल गोहे ग्राम उमरी के कोटवार थे वही उनके भाई जुंगी गोहे खेती करते थे। फिलहाल दोनों ही शवों को जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है शनिवार पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...