Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Demolition: सीएम राइज स्कूल की बसों में तोड़फोड़ को चोरी की बैटरी
Uncategorized

Demolition: सीएम राइज स्कूल की बसों में तोड़फोड़ को चोरी की बैटरी

सीएम राइज स्कूल

अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

Demolition: बैतूल। जिला मुख्यालय पर स्थित सतपुड़ा क्लब परिसर में खड़ी सीएम राइज स्कूल की बसों के साथ तोडफ़ोड़ और चोरी की घटना सामने आई है। घटना 9 जून 2025 की रात लगभग 11:50 बजे की बताई जा रही है, जब कुछ अज्ञात लोगों ने स्कूल बसों के पीछे के कांच तोड़ दिए और उनकी बैटरियाँ चुरा लीं।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सीएम राइज स्कूल की परिवहन व्यवस्था के प्रभारी प्रो. रजनीश आर्य ने थाना गंज में इस घटना को लेकर एफ.आई.आर. दर्ज कराने हेतु लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि यह एक आपराधिक कृत्य है, जिससे स्कूल की संपत्ति को नुकसान हुआ है और बच्चों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह वारदात इन्द्रा कॉलोनी के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हो सकती है। अत: उन्होंने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना से संबंधित फोटो एवं साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं। प्रो. रजनीश आर्य ने बताया कि वेदांश ट्रैवल्स बैतूल द्वारा इस मामले में पूरा सहयोग किया जा रहा है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...