Avocado Fruit – एवोकाडो गर्मी के मौसमों में उगाए जाने वाला फल है। ऐसे में दक्षिण मध्य मैक्सिको में इसकी खेती एक बड़े स्तर पर है। लेकिन, अब केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और हरियाणा के किसान भी इस खेती को करने में खासी रूचि ले रहे हैं।
इस फल की खेती करने से किसानों को होगा अच्छा लाभ | Avocado Fruit
भारत में किसान अब आधुनिक तकनिकी का प्रयोग करके खेती कर रहे हैं। इससे किसानों को अच्छा फायदा भी हो रहा है। बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य कई राज्यों में किसान पारंपरिक फसलों की खेती करने के अलावा अब बागवानी फसलों में अच्छी खासी रूचि ले रहे हैं।
ये किसान नई- नई और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से गर्म प्रदेश में भी सेब और अखरोट की खेती करते हैं। और वहीं, पर ऐसे कई किसानों है जो विदेशी ड्रैगन फ्रुट की खेती भी करनी भी शुरू कर दी है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे विदेशी फल के बारे में बताएंगे, जिसकी खेती करने से किसान हो जाएगे मालामाल।
अब इस फल की खेती भारत के किसान भी करने लगे है
दरअसल, हम बात कर रहे हैं विदेशी फ्रुट ‘एवोकाडोÓ के बारे में। ऐसे तो यह एक मैक्सिकन फ्रुट है, लेकिन अब इसकी खेती भारत के किसान भाई भी करने लगे है। एवोकाडो एक ऐसा फल है, जिसकी पूरे विश्व में मांग है। ऐसे में इसकी कीमत हमेशा बहुत ही ज्यादा रहती है।
mU एवोकाडो का अपना कोई खास स्वाद नहीं है। लोग इस फल में पाए जाने वाले विटामिन्स और पोषक तत्व के कारण इस फल को ज्यादा पंसद करते है। यह फल खाने में बहुत मीठा भी नहीं लगता है। एवोकाडो बाहर से दिखने में बिल्किुल ही नींबू की तरह हरा होता है, लेकिन इसके अंदर हल्का पीले रंग का गूदा होता है, जिसका स्वाद मक्खन की तरह होता है।
बाजार में इस फल की कीमत 1500 से 2000 रुपये किलो है | Avocado Fruit
एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसकी फसल सिर्फ गर्मी के मौसम में ही लगाई जाती है। ऐसे दक्षिण मध्य मैक्सिको में इस फल की खेती इतने बड़े स्तर पर खेती की जाती है। लेकिन, अब केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और हरियाणा में भी किसान इसकी खेती कर रहे हैं।
एवोकाडो की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री तक का तापमान महत्वपूर्ण माना गया है। अगर एवोकाडो की कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इसकी कीमत कम से कम 1500 से 2000 रुपये किलो है। अगर किसान भाई इसकी खेती करते हैं, मालामाल हो जाएंगे।
कई सालों पहले एवोकाडो की खेती शुरू की गई थी
एवोकाडो 19वीं शताब्दी में श्रीलंका के रास्ते से भारत के दक्षिणी राज्यों में पहुंचा था। इसके बाद यह वह धीरे- धीरे उत्तर भारत के कई राज्यों तक पहुंच गया। यानी अब इसकी खेती उत्तर भारत के राज्यों में भी हो रही है।
वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार यह फल भारत में कई सालों पहले इस फल की खेती भारत के किसानों द्वारा शुरू की गई थी उसके बाद यह फल कोलंबिया, फ्लोरिडा, पेरू, इंडोनेशिया, कैलिफोर्निया, हवाई, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, हैती, चिली, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में भी इस फल की पैदावार बढ़ने लगी बाद में इसका निर्यात अन्य देशों में भी किया जाने लगा।
Source – Internet
Leave a comment