Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Execute: जिला जेल में बंदी ने बाथरूम में लगाई फांसी
Uncategorized

Execute: जिला जेल में बंदी ने बाथरूम में लगाई फांसी

जिला जेल में बंदी ने

दुराचार और पॉक्सो एक्ट में आरोपी था बंदी

Execute बैतूल। जिला जेल में दुराचार और पॉक्सो एक्ट के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले की न्यायिक जांच भी की जा रही है।


18 दिसम्बर को न्यायालय ने भेजा था जेल


बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि विचाराधीन बंदी गोलू उर्फ गोटू उर्फ संदीप पिता कामिलाल सेमरे उम्र 28 साल निवासी खडग़ड़ थाना आठनेर बैरक नंबर 2 में बंद था । रात में उसने बाथरूम में धोती के कपड़े से फांसी लगा ली। मृतक पर अपराध क्रमांक 320/23 धारा 366,376(1)(2)(3)506 के तहत आठनेर थाना में मामला दर्ज  था। संदीप डेढ़ साल से फरार था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 18 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया था।


नाबालिग से दुराचार का था आरोप


जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार महाराष्ट्र के चांदूर बाजार में रहता है। मृतक मजदूरी करता था। उस पर नाबालिग से दुराचार करने का आरोप लगा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है फिलहाल अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है जिसके चलते विचार अधीन बंदी ने फांसी लगाई है जांच में पता चला है कि 19 दिसंबर को पत्नी मिलने आई थी तब से उसके व्यवहार में बदलाव आया था।उसकी पत्नी ने उससे तीन बार टेलीफोन पर बात की है।


गिनती में कम निकलने पर की तलाश


जिला जेल के जेलर योगेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि बैरक नंबर दो में 90 बंदी बंद है। बैरक की ड्यूटी पर तैनात बंदी मनीष पिता जय सिंह ने जब गिनती की तो एक बंदी कम था। उसने जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जेल प्रहरी दिनेश खातरकर ने बैरक के बाथरूम में जाकर देखा तो संदीप का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक ने धोती के कपड़े से फांसी लगाई है। किसी बुजुर्ग की धोती ली होगी और उससे फांसी लगाई है।


14 फीट ऊंचरी और संकरी थी बाथरूम


जिला जेल में बैरक नं. 2 के बंदी द्वारा फांसी लगाए लिए जाने के मामले में यह तथ्य सामने आया है कि बंदी ने जिस बाथरूम में फांसी लगाई थी वह 14 फीट ऊंची और संकरी थी। बाथरूम के संकरी होने पर वह दीवार के सहारे ऊपर तक पहुंचा और अपनी धोती से उसने बल्ली में फंदा बांधकर गले में फांसी लगाकर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। पूरे मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...