Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Execute: घर में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Uncategorized

Execute: घर में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

घर में फांसी पर लटका मिला 48

Execute: बैतूल। बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदारोटी में मंगलवार शाम एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान दीना पिता डोमा धुर्वे (48 वर्ष) निवासी ग्राम कोदारोटी के रूप में हुई है। परिजनों ने मंगलवार शाम दीना को घर के अंदर फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पंचनामा कर शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और उसे जिला अस्पताल बैतूल भिजवाया।
बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

पुलिस के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल मामले में कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...