Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Executive: बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी किसी भी वक्त घोषित हो सकती है
Uncategorized

Executive: बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी किसी भी वक्त घोषित हो सकती है

बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी

दलित-आदिवासी वर्ग को मिलेगी अहम भूमिका

Executive: भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम में दलित और आदिवासी वर्ग को पावरफुल भूमिका देने की तैयारी है। संगठन में संतुलन साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश महामंत्री के लिए सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी और मुख्यमंत्री के करीबी प्रभुलाल जाटवा के नाम प्रस्तावित हैं। इन पर अंतिम मुहर दिल्ली से लगनी है। नई सूची आज या कल जारी हो सकती है।

राहुल कोठारी का प्रमोशन तय


मौजूदा प्रदेश मंत्री और प्रवक्ता राहुल कोठारी का प्रमोशन लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीबी होने के कारण उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।

सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस


सूत्रों के अनुसार, खंडेलवाल की टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी गई है। विधायक कुंवर सिंह टेकाम और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी में से किसी एक को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, रामलाल रौतेल और गौरव रणदिवे (इंदौर) को भी टीम में जगह मिल सकती है। रणदिवे इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।

महिला प्रतिनिधित्व में बदलाव संभव


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में महामंत्री रहीं कविता पाटीदार वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। इस बार उनकी जगह विधायक ललिता यादव या सांसद लता वानखेड़े को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

इस बार टीम छोटी होगी


पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई सूची में कुछ कटौती की गई है। पिछली बार 12-12 उपाध्यक्ष और मंत्री तथा 5 महामंत्री बनाए गए थे। इस बार टीम छोटी होगी — 10 उपाध्यक्ष, 10 मंत्री और 4 महामंत्री तय किए गए हैं। पिछली टीम के कुछ पदाधिकारियों को प्रमोशन भी दिया जा सकता है।

कार्यालय प्रभारी पद पर सबसे ज्यादा रेस


प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यालय प्रभारी के लिए सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है। इस पद के लिए विजय दुबे, आशुतोष तिवारी, श्याम महाजन और सत्येंद्र भूषण सिंह के नाम सामने आए हैं।

मोर्चा और प्रकोष्ठों की घोषणा बाद में


वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि खंडेलवाल की टीम में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। विधायकों को भी संगठन में स्थान दिया जा सकता है। जबकि पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठों की घोषणा बाद में की जाएगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...