Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Major accident: बड़ा हादसा: बैतूल–इंदौर NH पर ऑयल पेंट से भरा आयशर ट्रक 20 फीट नीचे गिरा
Uncategorized

Major accident: बड़ा हादसा: बैतूल–इंदौर NH पर ऑयल पेंट से भरा आयशर ट्रक 20 फीट नीचे गिरा

बड़ा हादसा: बैतूल–इंदौर NH पर ऑयल

स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर ड्राइवर–क्लीनर की बचाई जान

Major accident: चिचोली: बैतूल–इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऑयल पेंट से भरा एक छह-चक्का आयशर ट्रक नसीराबाद पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे सर्विस मार्ग पर जा गिरा। हादसे में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला।


टायर फटने से हुआ हादसा

घटना रात करीब 11 बजे की है। ट्रक बैतूल से हरदा की ओर जा रहा था, तभी नसीराबाद पुलिया के पास अचानक अगला टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और पुलिया से नीचे गिर गया।


ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रक पलटने से ड्राइवर और क्लीनर अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच पाई।


पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल

  • सुभाष पटेल पिता मनीराम पटेल, निवासी प्रतापगढ़ (U.P.)
  • मनीष पिता लालजी, निवासी प्रतापगढ़ (U.P.)

को CHC भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष पटेल को बैतूल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...