Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Major action: 28.46 लाख की अवैध शराब समेत मिनी ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

Major action: 28.46 लाख की अवैध शराब समेत मिनी ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

28.46 लाख की अवैध शराब समेत

Major action: बैतूल। आठनेर पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब परिवहन के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 28 लाख 46 हजार 800 रुपए की अवैध सामग्री जब्त की है, जिसमें 15.42 लाख रुपए की शराब, 12 लाख रुपए का मिनी ट्रक, 37 हजार रुपए की पानी की बोतलें और 25 हजार रुपए के मोबाइल फोन शामिल हैं।

थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आइसर मिनी ट्रक (क्रमांक MP-13 BB-5573) को पकड़ा, जिसमें अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। तलाशी में ट्रक से कुल 1494.72 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र साहू उर्फ राजा (50), निवासी अजमेर और किशोर आर्य, निवासी चांदू के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब चांदू निवासी रामकिशोर की है।

उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि भैंसदेही की ओर से शराब से भरा एक ट्रक आठनेर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और वाहन को पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में टीआई विजय सिंह ठाकुर, एसआई मांगीलाल ठाकरे, एएसआई दिनेश धुर्वे, संतोष चौधरी, राज पहाडे, प्रधान आरक्षक पंकज बटके, आरक्षक भीम चंचल और बीरबल मीणा की अहम भूमिका रही।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...