Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Meeting: उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लैंड पूलिंग विवाद पर संघ-किसान संघ की बैठक
Uncategorized

Meeting: उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लैंड पूलिंग विवाद पर संघ-किसान संघ की बैठक

उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लैंड पूलिंग

सरकार जल्द जारी करेगी स्पष्टीकरण

Meeting:भोपाल: उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लैंड पूलिंग को लेकर बढ़ते विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को संघ ने भारतीय किसान संघ (बीकेएस) के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना को भोपाल बुलाकर पूरे मामले पर चर्चा की। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार संघ ने किसान संघ प्रतिनिधियों को साफ कर दिया कि मेला क्षेत्र में लैंड पूलिंग लागू नहीं हो रही है, बल्कि केवल आवश्यक कार्यों—जैसे सड़क निर्माण और जरूरी व्यवस्थाओं—के लिए ही सीमित भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। संघ ने किसान संघ से कहा कि दोबारा आंदोलन, विरोध या 48 घंटे का अल्टीमेटम देने जैसी स्थिति न बने।

बैठक के बाद जब कमल सिंह आंजना से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे भोपाल एक शादी कार्यक्रम में आए हैं।

इधर, सरकार भी इस मुद्दे पर जल्द ही आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर सकती है। इसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में केवल आवश्यक विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी और बड़े पैमाने पर लैंड पूलिंग का कोई प्रस्ताव नहीं है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...