Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Murder: इंदौर के हनीमून कपल का शिलॉन्ग में मिला CCTV फुटेज
Uncategorized

Murder: इंदौर के हनीमून कपल का शिलॉन्ग में मिला CCTV फुटेज

इंदौर के हनीमून कपल का शिलॉन्ग में

राजा की हत्या, सोनम के अपहरण की आशंका, परिवार ने की CBI जांच की मांग

Murder: इंदौर/शिलॉन्ग: इंदौर के नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के हनीमून का सफर भयावह मोड़ ले चुका है। राजा की हत्या की पुष्टि हो चुकी है, वहीं सोनम अब भी लापता है। इस पूरे घटनाक्रम में अपहरण, सीमा पार मानव तस्करी और पुलिस लापरवाही जैसे गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

CCTV फुटेज में दिखे राजा-सोनम, फिर अचानक गायब

मेघालय के शिलॉन्ग में एक होटल के रिसेप्शन पर 22 मई को दोनों का आखिरी बार CCTV फुटेज में देखा गया। वे होटल से चेकआउट कर सिसौरा के एक अन्य होटल पहुंचे और फिर माउलाकया गांव की ओर रवाना हो गए। इसके बाद से ही राजा और सोनम लापता हो गए।

राजा का शव 2 जून को मिला, सोनम अब भी लापता

2 जून को राजा का शव शिलॉन्ग के वेइसाडोंग फॉल्स के पास 150 फीट गहरी खाई में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका और गहराई है। इस बीच सोनम की तलाश जारी है। बुधवार को एक खून से सनी जैकेट भी मिली है, लेकिन सोनम के परिवार ने इसे सोनम की जैकेट मानने से इनकार किया है।

बांग्लादेश ले जाने का शक, परिवार का आरोप

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम को बांग्लादेश ले जाया गया हो सकता है, क्योंकि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है और वहां पर्यटकों के साथ अपराध की घटनाएं सुनने में आती रही हैं। उन्होंने घटना की CBI से जांच की मांग की है।

पुलिस जांच पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने होटल स्टाफ, चाय दुकानवाले और गाइड जैसे संदिग्धों से ठीक से पूछताछ नहीं की। गाइड ने राजा-सोनम को एक रास्ते पर छोड़ने की बात कही थी, जबकि आगे के रास्ते की जानकारी खुद कपल को भी नहीं थी। इससे मामला और संदिग्ध बनता है।

राजा की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया

बुधवार शाम जैसे ही राजा का शव इंदौर पहुंचा, पिता अशोक रघुवंशी बेटे को देखकर जमीन पर गिर पड़े। मां उमा बार-बार बेटे को याद कर रोती रहीं। राजा की शादी 11 मई को हुई थी, और 20 मई को वह हनीमून के लिए रवाना हुआ था। परिवार के मुताबिक, अशोक को पहले ही दिल का दौरा पड़ चुका है और अब बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया।

सोनम का भाई गोविंद कर रहा तलाश में मदद

सोनम का भाई गोविंद, जो फिलहाल शिलॉन्ग में मौजूद है, पुलिस टीम के साथ मिलकर सोनम की खोज में लगा है। परिवार का कहना है कि सोनम सकुशल मिल जाए, यही सबसे बड़ी राहत होगी।


क्रोनोलॉजी: घटना की समय-रेखा

  • 11 मई 2025: राजा और सोनम की शादी
  • 20 मई: कपल हनीमून के लिए रवाना
  • 22 मई: आखिरी बार होटल से चेकआउट करते देखे गए
  • 23 मई: कामाख्या मंदिर दर्शन के बाद शिलॉन्ग पहुंचे
  • 24 मई: दोनों के मोबाइल बंद, परिवार का संपर्क टूटा
  • 2 जून: राजा का शव मिला
  • 5 जून: खून से सना जैकेट बरामद
  • 6 जून: सोनम अब भी लापता
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...