Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Painful death: जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
Uncategorized

Painful death: जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों

अज्ञात वाहन ने बाइक को सोनाघाटी के पास मारी टक्कर

Painful death: बैतूल। दो दोस्त जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को सोनाघाटी की कटी हुई पहाड़ी के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों दोस्तों की मौत हो गई। एक दोस्त जहां पोल्ट्री फार्म चलाता था तो दूसरे की कपड़े की दुकान थी। दोनों के बीच दोस्ती भी गहरी थी। इस घटना से ग्राम में मातम पसर गया है। आज दोनों का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


दोनों की हुई मौत


कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि महदगांव निवासी रुपेश उर्फ भैयू पिता बिहारी लाल उकड़ले उम्र 28 साल और शिवशंकर पिता पंजाबराव बारस्कर उम्र 38 साल कल देर शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सोनाघाटी में कटी पहाड़ी के पास यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सोनाघाटी पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिए गए थे। पीएम के बाद आज दोनों का ताप्ती घाट खेड़ी सांवलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे दोनों


पुलिस के अनुसार रूपेश का कल जन्मदिन था। संभवत: यह दोनों किसी ढाबे पर जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। कोतवाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। इसके साथ ही उस वाहन की तलाश की जा रही है जिसने इनकी बाइक को टक्कर मारी। उधर एक साथ गांव के 2 युवकों की मौत से महदगांव में शोक व्याप्त है। बैतूल में शुक्रवार रात एक सडक़ हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।


दोनों के बीच थी गहरी दोस्ती


बताया जा रहा है कि रूपेश पोल्ट्री फार्म चलाता था। वहीं, शंकर की कपड़े की दुकान थी। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के अनुसार, दोनों युवक संभवत: एक ढाबे से निकले थे जब यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही सोनाघाटी पुलिस चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। रूपेश की दो बहने में इकलौता भाई था। उसके पिता पुताई का काम करते हैं। वहीं, शंकर के दो बच्चे हैं।


अज्ञात वाहन की तलाश जारी


कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक शायद ढाबे से निकले थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।


गांव में शोक की लहर


इस हादसे की खबर मिलते ही महदगांव में शोक की लहर फैल गई। रुपेश के परिवार में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। परिजन और ग्रामीण इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। यह हादसा एक बार फिर सडक़ सुरक्षा के महत्व को उजागर करता है। अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...