सोशल मीडिया पर ‘रिटायरमेंट प्लान’ का वीडियो शेयर कर दिया संकेत, आगे की भूमिका पर अटकलें तेज
Political discussion: भोपाल। Madhya Pradesh की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय जल्द समाप्त हो सकता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh का Rajya Sabha का कार्यकाल 10 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दिग्विजय सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने संभावित रिटायरमेंट प्लान की ओर इशारा किया है। उन्होंने रिटायर्ड बैंक अधिकारी Shivanand Bhanja का एक वीडियो शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा – “My retirement plan? Maybe. Why not?”
वीडियो में भंजा सेवानिवृत्ति के बाद एक गाड़ी खरीदकर पूरे भारत की यात्रा पर निकलते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
तीसरी बार राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे तीसरी बार राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद Indian National Congress के संगठन और समर्थकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आगे उनकी राजनीतिक भूमिका क्या होगी। लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहने वाले दिग्विजय सिंह का यह फैसला पार्टी की रणनीति और प्रदेश की राजनीति दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।
क्या सक्रिय राजनीति से दूरी बनाएंगे?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि वे राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग रखते हैं तो यह उनके सार्वजनिक जीवन के नए चरण की शुरुआत हो सकती है। कुछ जानकार इसे सक्रिय राजनीति से संभावित संन्यास के संकेत के रूप में भी देख रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने अभी तक राजनीति छोड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है।
रणनीति भी हो सकती है पोस्ट
दूसरी ओर कुछ विशेषज्ञ इसे एक राजनीतिक रणनीति भी मान रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से पीछे हटने का संकेत देकर पार्टी नेतृत्व पर संगठन में नई जिम्मेदारी देने का दबाव भी बनाते हैं। ऐसे में यह भी संभव है कि राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद दिग्विजय सिंह को कांग्रेस संगठन में कोई नई जिम्मेदारी दी जाए। फिलहाल 10 अप्रैल के बाद उनकी अगली राजनीतिक भूमिका क्या होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
साभार…
Leave a comment