Wednesday , 24 July 2024
Home Active Jungli Suar Ka Hamla | सुअर के हमले में महिला घायल
Activeबैतूल आस पास

Jungli Suar Ka Hamla | सुअर के हमले में महिला घायल

Wild Pig Attack Woman injured in pig attack
Wild Pig Attack Woman injured in pig attack

तेंदूपत्ता तोड़ते समय जंगल में किया हमला

Jungli Suar Ka Hamlaबैतूलतेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल गई एक महिला पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलवंती धुर्वे उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम धावड़ाखार तहसील भंैसदेही सोमवार सुबह 10 के करीब अपने परिजनों के साथ गांव से कुछ दूर जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए गई थी। जंगल में सामने से जंगली सुअर ने अचानक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया और अपने दांतों से महिला के पैर पर काट दिया। महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। जंगली सुअर के हमले के बाद जैसे ही बुजुर्ग महिला की चिल्लाने की आवाज आई तो बाकी परिजन दौड़ते हुए महिला के पास पहुंचे और महिला को तत्काल प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लाया और भर्ती कराया है। फिलहाल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग महिला का उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News : नाबालिग के दुष्कर्मी चाचा को 20 साल की सजा

न्यायालय ने आरोपी को 11 हजार का किया अर्थदण्ड Betul News –...

Dadaji Ka Video : भारी भरकम बुलेट पर दादाजी ने कर डाला स्टंट 

वीडियो देख लोग बोले ये पुराने खिलाड़ी  Dadaji Ka Video – अगर आपके...

Kisan Yojana : किसानों को मिलेगा ऑनलाइन योजनाओं का लाभ

कृषि विभाग की अभिनव पहल Kisan Yojana – बैतूल – कलेक्टर एवं...

Vote Count – त्रि-स्तरीय अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना : कलेक्टर

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को मतगणना प्रक्रिया से कराया अवगत, व्यवस्था से...