Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Rescue: घर में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र ने बचाई जान
Uncategorized

Rescue: घर में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र ने बचाई जान

घर में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा

Rescue: बैतूल। जिले के ग्राम सोमवारी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामवासी राम देशमुख के घर में करीब 5 फीट लंबा विषैला कोबरा घुस आया। घटना रात लगभग 12 बजे की है, जब राम देशमुख अपने पलंग पर आराम कर रहे थे। अचानक खिड़की के पास उनकी नजर सांप पर पड़ी। ध्यान से देखने पर सामने फन फैलाए बैठे कोबरा को देखकर वे घबरा गए, लेकिन सूझबूझ से तुरंत खुद को सुरक्षित किया।

सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

परिजनों ने तुरंत स्थानीय सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। विशाल थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे और बिना किसी नुकसान के कोबरा को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। उनके साहस और तत्परता की गांव में जमकर सराहना हो रही है।

परिवार ने ली राहत की सांस

अचानक घर में कोबरा दिखने से राम देशमुख और उनके परिवार के लोग सहम गए थे। लेकिन सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सबने राहत की सांस ली।

विशेषज्ञों की अपील

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि—

  • घर या आसपास सांप दिखने पर घबराएं नहीं
  • तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग से संपर्क करें।
  • खुद से सांप पकड़ने की कोशिश खतरनाक और जानलेवा हो सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...