Sunday , 18 January 2026
Home Uncategorized Responsibility: डॉ. सीते ने फिर संभाली ब्लड बैंक की जिम्मेदारी
Uncategorized

Responsibility: डॉ. सीते ने फिर संभाली ब्लड बैंक की जिम्मेदारी

डॉ. सीते ने फिर संभाली ब्लड

पीजी के बाद जिला अस्पताल में हुई पदस्थापना

Responsibility: बैतूल। पीजी करने के बाद डॉ. अंकिता सीते की पोस्टिंग बैतूल में की गई है और उन्हें ब्लड बैंक की जिम्मेदारी फिर से दी गई है। इसके पहले भी डॉ. अंकिता सीते जिला रक्त कोष अधिकारी थीं। डॉ. सीते 3 साल पहले पीजी करने भोपाल गई थीं और पीजी कंपलीट होने के बाद उन्हें बैतूल में पदस्थापना मिली है। कल उन्होंने जिला अस्पताल में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान ब्लड बैंक के स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा भी मौजूद थे।
बैतूल जिला अस्पताल में पैथालाजिस्ट का पद खाली था जो डॉ. अंकिता सीते के आने के बाद भर गया है। इसके पहले जिला अस्पताल में डॉ. अशोक बारंगा और डॉ. डब्ल्यूए नागले पैथालाजिस्ट थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद पैथालिस्ट का पद रिक्त था। कुछ दिन पहले ब्लड बैंक में ब्लड की कमी भी आ गई थी जिसके कारण जरूरतमंद मरीजों को ब्लड नहीं मिल पा रहा था। हालांकि बैतूल के रक्तदाताओं की मानवीयता के कारण यह कमी पूरी की जा रही थी।
गौरतलब है कि डॉ. अंकिता सीते के पिछले कार्यकाल के दौरान बैतूल ब्लड बैंक के द्वारा कई कीर्तिमान रचे गए थे। कोविड के दौरान जब रक्तदान शिविर बंद हो गए थे और रक्त की कमी से ब्लड बैंक जूझ रहा था उस दौरान डॉ. सीते ने कोविड के नियमों का पालन करते हुए रक्तदान शिविर के आयोजन करवाए थे। इसके अलावा उन्होंने रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित भी किया था। जिसके चलते कोविड के दौरान लाकडाऊन में 1048 यूनिट रक्तदान करवाया गया था। जिसको लेकर स्वास्थ्य कमिश्रर के द्वारा ब्लड बैंक को अवार्ड भी दिया गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Display: मनरेगा बचाव संग्राम: जिला कांग्रेस का उपवास-धरना

तीन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन Display: बैतूल। जिला कांग्रेस...

Digital Desk :मुर्गा लड़ाई से 1.53 करोड़ की जीत, असम में भैंसों की लड़ाई पर भी सवाल

Digital Desk :डिजिटल डेस्क। मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर...

Contaminated water incident: पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

राहुल गांधी बोले– ‘गंदा पानी पीने से गई लोगों की जान, स्मार्ट...

Social media: भोपाल IPS मीट में DGP कैलाश मकवाना का अलग अंदाज, ‘गदर’ के गाने पर पत्नी संग थिरके

सांस्कृतिक संध्या में दिखी पुलिस परिवारों की रंगारंग प्रस्तुति, वीडियो सोशल मीडिया...