Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Services are normal.: इंडिगो की उड़ान सेवाएं सामान्य, 1800 से अधिक फ्लाइट्स संचालित
Uncategorized

Services are normal.: इंडिगो की उड़ान सेवाएं सामान्य, 1800 से अधिक फ्लाइट्स संचालित

इंडिगो की उड़ान सेवाएं सामान्य, 1800

Services are normal.:नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की है कि लगातार कई दिनों से नेटवर्क में सुधार के बाद उसकी सभी उड़ान सेवाएं अब पूरी तरह सामान्य हो चुकी हैं। एयरलाइन ने बताया कि वेबसाइट पर उपलब्ध सभी फ्लाइट्स अब एडजस्टेड नेटवर्क के तहत नियमित रूप से संचालित होंगी।

कंपनी के अनुसार हवाई अड्डों पर फंसे अधिकतर बैग यात्रियों को लौटा दिए गए हैं, जबकि शेष बैग तेजी से डिलीवर किए जा रहे हैं। इंडिगो ने बताया कि वह आज 1800+ फ्लाइट्स और कल 1900 के करीब फ्लाइट्स संचालित करेगी, जो नेटवर्क के सभी 138 स्टेशनों को जोड़ेंगी। एयरलाइन ने कहा कि उसकी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी सामान्य हो गई है।

इंडिगो ने यात्रियों के लिए फ्लाइट कैंसिलेशन पर ‘नो क्वेश्चन आस्क्ड’ फुल रिफंड नीति को पूरी तरह ऑटोमेट कर दिया है, जिसे कंपनी की वेबसाइट पर सरलता से पूरा किया जा सकता है। साथ ही यात्रियों से आग्रह किया है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपना लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।


सीईओ पीटर एल्बर्स ने जारी किया वीडियो संदेश

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने वीडियो संदेश में कहा कि एयरलाइन अब संकट के बाद फिर से पटरी पर लौट आई है। उन्होंने स्वीकारा कि हाल की समस्याओं से यात्रियों को काफी असुविधा हुई और इसके लिए कंपनी क्षमाप्रार्थी है।

उन्होंने कहा कि—

  • “हम उड़ानें रद्द करने से बच नहीं पाए, लेकिन आपकी सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।”
  • “बड़े पैमाने पर रोजाना रिफंड जारी किए जा रहे हैं।”
  • “अधिकतर लगेज भेजे जा चुके हैं, बचे हुए भी जल्द पहुंचाए जा रहे हैं।”

सीईओ ने भरोसा जताया कि कंपनी अपनी गलतियों से सीख चुकी है और सरकार के सहयोग से यह अध्ययन कर रही है कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

उन्होंने यात्रियों के भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...