42 लाख से अधिक नाम कटे, नए नाम जोड़ने के लिए आए सिर्फ 9.89 लाख आवेदन
SIR procedure: मध्य प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज शनिवार को मतदाता सूची की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करेंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कितने नाम जोड़े और हटाए गए। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही चुनाव आयोग की एसआईआर कार्यवाही भी औपचारिक रूप से समाप्त मानी जाएगी। हालांकि, अब भी ऑनलाइन माध्यम से नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
प्रदेशभर में नाम कटने और जुड़ने का आंकड़ा
पूरे प्रदेश में एसआईआर के दौरान 42 लाख 74 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए, जबकि नए नाम जोड़ने के लिए केवल 9 लाख 89 हजार 991 आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के विधानसभा क्षेत्रों से ही 8 लाख 20 हजार 255 नाम हटाए गए, जबकि नए नाम जोड़ने के लिए तय समयसीमा में मात्र 1 लाख 69 हजार 753 आवेदन जमा हुए।
सबसे अधिक आवेदन और कटौती वाले क्षेत्र
मंत्री कृष्णा गौर और विश्वास सारंग के क्षेत्र आगे
सबसे अधिक नाम कटने और नए आवेदन आने का रिकॉर्ड भोपाल जिले की दो सीटों में रहा—
- गोविंदपुरा (मंत्री कृष्णा गौर)
- 97,052 नाम कटे
- 17,888 नए आवेदन
- नरेला (मंत्री विश्वास सारंग)
- 81,235 नाम कटे
- 15,115 नए आवेदन
इसके अलावा—
- हुजूर (विधायक रामेश्वर शर्मा) – 13,024 आवेदन
- इंदौर-2 – 10,446 आवेदन
- इंदौर-5 – 11,040 आवेदन
- राऊ – 12,700 आवेदन
- नागदा खाचरौद – 11,047 आवेदन
सबसे कम आवेदन वाले विधानसभा क्षेत्र
छतरपुर जिले का राजनगर विधानसभा क्षेत्र नए नाम जोड़ने के मामले में सबसे पीछे रहा, जहां केवल 1,138 आवेदन प्राप्त हुए। यह क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा से जुड़ा रहा है।
इसके अलावा—
- बीना – 1,288 आवेदन
- टिमरनी – 1,463
- भगवानपुरा – 1,556
- रतलाम ग्रामीण – 1,629
- जावद – 1,649
- मलहरा – 1,742
- अनूपपुर – 1,750
- शमशाबाद – 1,781
- भीकनगांव – 1,794
- बदनावर – 1,799
- बड़वाह – 1,838
- दिमनी (विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर) – 1,934 आवेदन
प्रमुख नेताओं के क्षेत्रों में कटे नाम
- उज्जैन दक्षिण (मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव) – 37,728 नाम कटे
- दिमनी (विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर) – 13,920 नाम हटे
- गंधवानी (नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार) – 14,712 नाम कटे
- अटेर (हेमंत कटारे) – 17,505 नाम हटे
- इंदौर-5 (महेंद्र हार्डिया) – 87,591 नाम कटे (सबसे अधिक)
- जबलपुर पूर्व (लखन घनघोरिया) – 49,215 नाम कटे
- छिंदवाड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का क्षेत्र) – 21,981 नाम हटे
वहीं, सबसे कम 6,034 नाम सोहागपुर (नर्मदापुरम जिला) से हटाए गए।
पांच मंत्रियों के क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक नाम कटे
एसआईआर ड्राफ्ट रिपोर्ट के अनुसार मोहन सरकार के पांच मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें भोपाल के गोविंदपुरा और नरेला, इंदौर-1, ग्वालियर और ग्वालियर दक्षिण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
साभार….
Leave a comment