एजेंसी संचालक बोले पर्याप्त स्टॉक है
Sufficient Stock: बैतूल। पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के संकट को लेकर खबरें आ रही थीं। इसको लेकर गैस एजेंसी संचालक बोले कि अफवाहों के कारण गैस संकट बन गया था। लेकिन ऐसा नहीं है, एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। गैस संकट को लेकर आज बैतूलवाणी ने गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं से गैस संकट को लेकर चर्चा की तो स्थिति स्पष्ट हुई कि गैस को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है। बुङ्क्षक ग में जरूर लोगों को परेशानी हो रही है जिसमें सर्वर की प्राब्लम सामने आई है।
ओटीपी लाओ और सिलेंडर लो
गंज स्थित कृषि विकास केंद्र एचपी गैस एजेंसी के संचालक सुरेंद्र कपूर से बैतूलवाणी ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि उनके पास गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है, किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। जो भी उपभोक्ता बुकिंग के बाद ओटीपी लेकर आ रहा है उसे तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री कपूर ने कुछ उपभोक्ताओं से भी चर्चा कराई जिन्होंने गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है।
अफवाह ने संकट खड़ा किया
भारत गैस एजेंसी की संचालिका संगीता भार्गव से बैतूलवाणी ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि अफवाह के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं और गैस सिलेंडर लेने के लिए समय से पहले ही पहुंच रहे हैं जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उनकी एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रीमती भार्गव ने बताया कि कुछ उपभोक्ता 25 दिन के पहले ही बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं और बुकिंग नहीं हो पा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर बुकिंग करें और ओटीपी लेकर आए उन्हें तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
घर-घर पहुंच रहे सिलेंडर
शिवालय सोना एचपी गैस एजेंसी के संचालक महेंद्र मवासे से बैतूलवाणी ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं को घर-घर सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। किसी भी तरह की किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं को सर्वर डाऊन होने के कारण बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में उन उपभोक्ताओं को प्रयास करना चाहिए जिससे उनकी बुकिंग हो जाएगी। श्री मवासे ने बताया कि उनकी एजेंसी में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है।
Leave a comment