Tuesday , 16 December 2025
Home Uncategorized Sunderkand: मंत्रालय में सुंदरकांड पाठ: कर्मचारियों का अनोखा आंदोलन
Uncategorized

Sunderkand: मंत्रालय में सुंदरकांड पाठ: कर्मचारियों का अनोखा आंदोलन

मंत्रालय में सुंदरकांड पाठ:

Sunderkand: भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रालय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर अनोखे आंदोलन का सहारा ले रहे हैं। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को 1000 से अधिक कर्मचारी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह आयोजन मंत्रालय के पुराने भवन के गेट नंबर-1 पर होगा।


📌 कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

9 वर्षों से रुकी पदोन्नति को शुरू करना
चौथा समयमान वेतन लागू करना
उच्च पदनाम की सुविधा देना
केंद्र सरकार की तर्ज पर 25 साल की सेवा के बाद पूर्ण पेंशन
तृतीय पदोन्नति वेतनमान की विसंगति दूर करना
बाहरी अधिकारियों की नियुक्ति पर रोक लगाना

संघ का आरोप है कि प्रमोशन न होने का फायदा उठाकर बाहरी अधिकारियों को मंत्रालय में नियुक्त किया जा रहा है। वित्त सेवा के अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर रखा गया है, जिससे मंत्रालय के स्थायी कर्मचारियों के हक पर चोट हो रही है।


🛕 सुंदरकांड आयोजन की विशेषताएं

🔹 आयोजन से पहले पूरे क्षेत्र को ऑफिस टाइम से पहले साफ किया जाएगा
🔹 कर्मचारी अपने घर से रोल (किताब स्टैंड) लाएंगे
🔹 संघ के सदस्य दयानंद उपाध्याय ने 101 पोथियां उपलब्ध कराई हैं
🔹 पाठ पूरी पवित्रता और श्रद्धा के साथ किया जाएगा

संघ अध्यक्ष सुधीर नायक ने कहा कि इस बार आंदोलन को भव्य और अनुशासित रूप में किया जाएगा, ताकि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान दे


📣 आंदोलन का प्रचार अभियान

📍 संघ के पदाधिकारियों ने टेबल-दर-टेबल जाकर कर्मचारियों को जोड़ा
📍 पैम्फलेट बांटकर कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की।
📍 सोमवार को भी जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा

इससे पहले भी मंत्रालय के कर्मचारी सुंदरकांड पाठ और ऑफिस टाइम के बाद देर तक काम करके अपना विरोध जता चुके हैं।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Boycott: अंतरजातीय विवाह को लेकर हुआ सामाजिक बहिष्कार

पीड़ित दम्पत्ति ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन Boycott: बैतूल। अंतरजातीय विवाह करने...

Brutal murder: रेप करने में नाकाम हुआ तो बच्ची की रियाज खान ने की नृशंस हत्या

बोरी में भरकर मोगरी से पीटा, परिजन से कहा- छत से गिर...

Problem: पेयजल समस्या से जूझ रहे सरपंचढाना के ग्रामीण

ग्राम पंचायत पिपरिया के ध्यान नहीं देने से उपजी समस्या Problem: बैतूल।...

Film industry: पातालकोट-सतपुड़ा की वादियों में गूंजा ‘लाइट–कैमरा–एक्शन

साउथ फिल्मों की शूटिंग से बदली आदिवासी अंचल की तस्वीर Film industry:...