Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Theft: संत सेन महाराज की प्रतिमा चोरी
Uncategorized

Theft: संत सेन महाराज की प्रतिमा चोरी

संत सेन महाराज की

Theft: बैतूल। काशी तालाब के पास स्थित नजूल भूमि पर कुछ दिनों पूर्व सेन समाज द्वारा मंच निर्माण किया गया था। जिस पर समाज द्वारा संत सेन महाराज की मूर्ति रखी गई थी। इस मूर्ति के चारों तरफ हार्ड प्लास्टिक शीट की फ्रेम बनाई गई थी। इस फ्रेम में से गत दिवस किसी अज्ञात तत्व ने मूर्ति चुरा ली है जबकि फ्रेम सुरक्षित है। देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने सामने से शीट हटाकर मूर्ति चोरी की है।

जबकि फ्रेम अभी भी सुरक्षित है उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी लगने पर समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मूर्ति चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

शिकायत दर्ज कराने वालों में समिति के अध्यक्ष रमेश बोरखड़े, कोषाध्यक्ष एमएल बघेले, सचिव रामनारायण उच्चसरे, उपाध्यक्ष संजू श्रीवास के अलावा समाजजन शामिल थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...