Wednesday , 11 March 2026
Home Uncategorized Transfers: 10 जून तक होंगे कर्मचारियों के तबादले
Uncategorized

Transfers: 10 जून तक होंगे कर्मचारियों के तबादले

10 जून तक होंगे

सरकार ने अधिक आवेदन आने से बढ़ाई सीमा

Transfers: भोपाल(ई-न्यूज)। मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के तबादले की समय सीमा में इजाफा कर दिया है। पहले यह समय सीमा 30 मई तक थी लेकिन अब इसे 10 जून तक कर दिया गया है। यह फैसला अत्यधिक ट्रांसफर के आवेदन आने से लिया गया है।


ई आफिस के तहत जारी किए जाएंगे आदेश


एमपी में अब दस जून तक तबादले किए जा सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के बाद अब 11 दिन तक ई-आफिस के जरिए आदेश जारी किए जा सकेंगे। दरअसल, मोहन कैबिनेट की पिछली बैठक में मंत्रियों ने तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा ब?ाने की मांग रखी थी, लेकिन तब सीएम ने इस पर पूरी तरह से सहमति नहीं दी थी।


इसलिए बढ़ाई समय सीमा


बैठक में कुछ मंत्रियों ने 15 दिन तक का समय यह कहकर बढ़ाने के लिए कहा था कि कलेक्टरों ने प्रभार के जिलों में तबादले की सूची अब तक मंत्री कार्यालय नहीं भेजी है। साथ ही राज्य स्तर पर होने वाले विभागीय तबादलों की सूची भी बनने में समय लग रहा है, क्योंकि तबादले के लिए भारी संख्या में आवेदन आए हैं। मंत्रियों की मांग पर सीएम यादव ने यह संकेत दिए थे कि तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा में वृद्धि की जा सकती है। चूंकि सीएम ने जीएडी को इसको लेकर कोई निर्देश नहीं दिए थे। इसलिए तब जीएडी अफसरों ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा 30 मई से बढ़ाकर 10 जून कर दी है।


60 हजार कर्मचारियों के हो सकते हैं तबादले


मोहन कैबिनेट ने 29 अप्रैल को तबादला नीति को मंजूरी दी थी। इसके चार दिन बाद जीएडी ने नीति जारी की थी। इसमें दस फीसदी तबादले किए जाने की बात कही गई है। प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी अधिकारी हैं। इसके हिसाब से 60 हजार कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते हैं।


डेढ लाख से अधिक आए आवेदन


बताया जा रहा है कि अब तक तबादले के लिए डे? लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इस कारण मंत्री, प्रमुख सचिव इस बात को लेकर परेशानी में हैं कि कैसे लिस्टिंग करके तबादला आदेश जारी हो। इसकी के चलते तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा ब?ाने की मांग की गई थी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...