Thursday , 16 April 2026
Home Uncategorized Trouble: गूगल मेप बना सीमेंट रोड के लिए मुसीबत
Uncategorized

Trouble: गूगल मेप बना सीमेंट रोड के लिए मुसीबत

गूगल मेप बना

चार पहिया वाहनों के कारण लग रहा जाम

Trouble:बैतूल। शहर के व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्र सीमेंट रोड पर शादियों के सीजन में चार पहिया वाहनों के कारण बार-बार जाम लग रहा है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर पालिका ने इस मार्ग को चार पहिया वाहनों के लिए प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सारनी तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन सीमेंट रोड से शहर में अंदर आते हैं। मार्ग संकरा होने के कारण यहां पर भारी जाम लग जाता है।
सीमेंट रोड पर चार पहिया वाहन आने के पीछे मुख्य कारण गूगल मेप है क्योंकि लोग सारनी, छिंदवाड़ा, घोड़ाडोंगरी, चोपना से बैतूल आते हैं और वे गूगल मेप का सहारा लेते हैं। गूगल मेप पर बैतूल शहर में अंदर आने के लिए सीमेंट रोड वाला मार्ग ही दिखता है। इसके कारण नए लोग चार पहिया वाहन सीमेंट रोड पर ले आते हैं। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और जिले भर से लोग कपड़े और ज्वेलरी खरीदने के लिए सीमेंट रोड पर आते हैं जिसके कारण यहां पर यातायात का भारी दबाव है। ऊपर से चार पहिया वाहन और माल वाहक ऑटो आने से जाम लग रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...