Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Viral: शिव मंदिर में पहुंचा भालू, घंटी बजाते वीडियो हुआ वायरल
Uncategorized

Viral: शिव मंदिर में पहुंचा भालू, घंटी बजाते वीडियो हुआ वायरल

शिव मंदिर में पहुंचा भालू, घंटी बजाते वीडियो

Viral: कांकेर। जिले मुख्यालय और आसपास के गांवों में भालू, तेंदुआ, हाथी और अजगर जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी लगातार दर्ज हो रही है। इसी कड़ी में शहर से सटे ग्राम सिंगारभाट पुलिस लाइन में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। बीती रात एक भालू वहां बने शिव मंदिर में पहुंचा और दो पैरों पर खड़ा होकर मंदिर की घंटी बजाने लगा।

स्थानीय लोगों ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भालू मंदिर में घंटी बजाते हुए नजर आ रहा है। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की आवाज सुनकर वह वहां से चला गया। राहत की बात यह रही कि भालू ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

वन विभाग की अपील

कांकेर जिले के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि क्षेत्र में भालू की आवाजाही की सूचना मिली है। लोगों को सतर्क रहने और जंगली जानवरों के करीब न जाने की सलाह दी गई है।

चमत्कारी मंदिर का किस्सा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के घूंचापाली गांव के पास स्थित चंडी देवी मंदिर भालुओं की आस्था के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां हर शाम एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ मंदिर आती है, आरती में शामिल होती है, प्रसाद ग्रहण करती है और फिर जंगल लौट जाती है। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

प्रकृति और आस्था का संगम

कांकेर और महासमुंद की ये घटनाएं दिखाती हैं कि इंसान और जंगली जीवों के बीच सहअस्तित्व की अनोखी झलक अब भी जीवित है। हालांकि वन विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि ऐसी घटनाओं में उत्सुकता दिखाने के बजाय सतर्कता बरतें, ताकि किसी अप्रिय हादसे से बचा जा सके।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...

Shift: प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

अब छात्र खुद चुनेंगे स्कूल, शिक्षक करेंगे ऑनलाइन प्रवेश Shift: भोपाल। मध्यप्रदेश...

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...